IBPS CLERK PRELIMS Arith Metics Questions
Mock-1
1-)एक आदमी 20% लाभ पर एक वस्तु को बेचता है। यदि उसने इसे 20% कम में खरीदा था और इसे 4 रुपये कम में बेचा, तो उसे 40% का लाभ होगा। वस्तु का लागत मूल्य ज्ञात करें।
Ans-50
2-)युवराज ने अपने बल्ले को 7749 रुपये में बेचा और उसे 16% का नुकसान हुआ। धोनी ने भी अपना बल्ला 7749 रुपये में बेचा लेकिन उसे 8% का फायदा हुआ। युवराज के बल्ले की लागत मूल्य का धोनी के बल्ले की लागत मूल्य से अनुपात क्या है?
Ans-9:7
3-) आशुतोष समुद्री मार्ग द्वारा विजाग से कोलकाता जाता है। स्थिर पानी में नाव की गति 45 कि.मी/घंटा है और धारा की गति 15 कि.मी/घंटा है। कोलकाता पहुंचने के बाद वह 30 मिनट तक वहां रुकता है और उसके बाद उसी नाव से वापस आ जाता है। इस यात्रा में उसके द्वारा लिया गया समय 29 घंटे 30 मिनट है, उसके द्वारा तय की गई एक ओर की दूरी ज्ञात करें।
Ans-580 कि.मी
4-)कोचीन में पिंक टैक्सी के शुल्क में प्रति मील के हिसाब से निर्धारित शुल्क और अतिरिक्त शुल्क शामिल है। निर्धारित शुल्क 8 मील तक की दूरी के लिए है और इसके बाद अतिरिक्त शुल्क प्रति मील के लिए लागू होता है। 12 मील की दूरी के लिए शुल्क 300 रुपये है और 22 मील के लिए 750 रुपये है। तो 30 मील की दूरी के लिए शुल्क ज्ञात करें?
Ans-)1110 रुपये
5-)कालीन सुबह 9:45 बजे अपनी कार से मिर्जापुर से जौनपुर के लिए निकलता है। सुबह 11:30 बजे जौनपुर के रास्ते में उसकी मुलाकात मुन्ना से होती है, जो मिर्जापुर जा रहा था। यदि मुन्ना दोपहर 1 बजे मिर्जापुर पहुँचता है, तो दोनों कारों की गति का अनुपात ज्ञात करें।
Ans-6:7
6-)पाइप A और B क्रमशः 6 और 10 मिनट में एक टैंक को भर सकते हैं दोनों पाइप एक साथ खोले जाते हैं, लेकिन कुछ गलती के कारण पाइप A अपनी दक्षता के 1/5 के साथ कार्य करता है और पाइप B अपनी दक्षता के 1/2 के साथ कार्य करता है। उन्हें टैंक को भरने में कितना समय लगेगा?
Ans-12 मिनट
यदि किसी भिन्न की अंश में 500% की वृद्धि होती और हर में 800% की वृद्धि होती है, परिणामी भिन्न 18/23 है। मूल भिन्न ज्ञात करें?
Ans-27/23
7-) स्थिर पानी में एक नाव की गति 9 कि.मी घंटा है नदी की लंबाई 36 कि.मी. है नाव को जाने और वापस आने में 9 घंटे लगते हैं। धारा की गति ज्ञात करें।
ans-)3 कि.मी/घंटा
8-)A, B एवं C का औसत स्कोर 63 है| A का स्कोर D के स्कोर से 15 कम एवं B के स्कोर से 10 अधिक है| यदि D ने A, B एवं C के औसत से 30 अंक अधिक प्राप्त किये हैं तो B एवं C द्वारा किये गए स्कोर का योग ज्ञात कीजिये|
Ans-) 111
9-)एक ट्रक 30 कि.मी/घंटा की गति से 270 कि.मी. की दूरी तय करता है। एक कार की औसत गति (कि.मी/घंटा में) ज्ञात करें जो समान समय में ट्रक की तुलना में 90 कि.मी अधिक दूरी तय करती है?
Ans-)40
Post a Comment